नवविवाहिता ने फांसी पर झूल की खुदकुशी

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) विवाह के लगभग 11 माह का समय ही गुजरा था कि विवाहिता नें फांसी का फंदा गले में डाल लिया और आत्महत्या कर ली|
थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कुवेरपुर कुडरा में शुक्रवार दोपहर एक 20 वर्षीय लक्ष्मी उर्फ मेनसी पत्नी अनुज मिश्रा ने दोपहर करीब 3 बजे कमरे में कुंडी बंद कर दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी शादी 11 दिसंबर 2024 को थाना पचदेवरा क्षेत्र के गांव धान नगला जनपद हरदोई से हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि गृह कलह के चलते नवविवाहिता ने यह कदम उठाया। वहीं मृतका की मां पूनम व पिता अखिलेश ने हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोनू शाक्य, एसआई रवि सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए नमूने लिए। नायब तहसीलदार अभिषेक यादव व लेखपाल ज्योति अवस्थी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।