फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)बीजेपी द्वारा चलाए जा रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में जिला कार्यशाला शहर के बद्री विशाल डिग्री कालेज में आयोजित की गयी| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराते हुए सभी को सक्रिय रूप से जुड़ने के निर्देश दिये।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा देशभर में एसआईआर प्रणाली लागू की गई है, जिसके अंतर्गत घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन और अद्यतन किया जाएगा। संगठन स्तर पर प्रत्येक विधानसभा में बीएलए-1 वर बीएलए-2 नियुक्त किए गए हैं, जो बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ मिलकर नए मतदाताओं को जोड़ने व पुराने मतदाताओं की जांच का कार्य करेंगे।
मुख्य अतिथि देवेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि यह अभियान 100 दिनों तक चलेगा और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक पहुँचकर पात्र मतदाताओं का नाम जुड़वाएँ और अपात्र नामों को हटाने में संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करें। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र के सभी पात्र मतदाता सूची में शामिल हों और कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि जिला कार्यशाला के बाद मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर की कार्यशालाएँ आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन आदित्य मिश्रा ने किया। जिला महामंत्री डीएस राठौर, हिमांशु गुप्ता, भास्कर दत्त द्विवेदी, वीर बहादुर पाल, राजकुमार वर्मा, संतोष राजपूत, अमित कुमार पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, ममता सक्सेना, अशनील दिवाकर आदि रहे|
एसआईआर के तहत बीएलए घर-घर जाकर मतदाता सूची का करेंगे सत्यापन
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



