सादगी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति थे गाँधी-शास्त्री

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गाँधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया, इसके बाद सभी लोगो द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया,इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी लोगो को शपथ दिलाई गई।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा गाँधी जी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात जिला आबकारी अधिकारी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक व जिलाधिकारी ने गाँधी जी व शास्त्री जी के बारे मे अपने अपने विचार रखे| जिलाधिकारी ने कहा कि हमे महापुरुषों के श्रेष्ठ गुणों को अपनाना चाहिए हम तभी अच्छे अनुयायी बन सकते है, जब हम उनसे भी अच्छे कार्य करने की कोशिश करे, गाँधी जी व शास्त्री जी सादगी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति थे, जिलाधिकारी द्वारा गाँधी जी व शास्त्री जी के सिद्धांतों को अपनाने को कहा। नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल आदि रहे|
पांचाल घाट पर डीएम-सांसद ने लगायी झाड़ू
गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत सोता बहादुरपुर के पांचाल घाट पर स्वच्छता ही सेवा (स्वक्षोत्सव) कार्यक्रम के तहत सांसद मुकेश राजपूत , जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी जी, सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल, डीएफओ राजीव कुमार, उप जिलाधिकारी सदर रजनी कान्त पाण्डेय एवं जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत घाटों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता पखवाड़ा के समापन का कार्य किया गया। विकास भवन के सभागार में गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को माल्यार्पण करने के साथ उनकी जयंती मनाई गयी। पंचायती राज विभाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सात विकास खण्डों में स्वच्छता के अंतर्गत अच्छा कार्य करने वाले सात सफाई कर्मचारियों को मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।