उफनाती गंगा में युवक नें लगायी छलांग, रेस्क्यू जारी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उफनाती गंगा में युवक नें पुल से छलांग लगा दी| सूचना जब परिजनों को मिली तो उन्होंने पुलिस को अवगत कराया| पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है|
थाना कादरी गेट के आवास विकास निवासी 40 वर्षीय अमित कश्यप पुत्र रामबाबू कश्यप के परिवार मे विवाद हुआ था| लिहाजा मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने पक्के घाट पांचाल घाट से गंगा में छलांग लगा दी| लापता अमित कश्यप के भाई सुमित नें पुलिस को तहरीर दी| पुलिस नें नाविकों की मदद से गंगा में उसकी तलाश करायी, लेकिन बुधवार को उसका कोई पता नही चला|
पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा नें बताया कि युवक की तलाश करायी जा रही है| लापता का घर पर कुछ विवाद हुआ था|