अनाज चोरी करते पकड़े गये युवक नें फांसी लगा दी जान

0
509

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अनाज चोरी करते पकड़े गये युवक नें फांसी लगाकर जाँच दे दी| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम आरमपुर निवासी 32 वर्षीय बिजेंद्र शाक्य पुत्र राधेश्याम को गेंहू चोरी करते पकड़ा गया था| मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आयी थी लेकिन बिजेंद्र पुलिस को नही मिला| मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के जानने के बाद बिजेंद्र नें गाँव के निकट एक शहतूत के पेंड में चारपाई की बान (रस्सी) से लटककर आत्महत्या कर ली। रात में भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और करीब आधी रात को शव को मोर्चरी भेज दिया गया। बजरिया चौकी प्रभारी लछिमन सिंह नें जाँच की|



[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]