फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान का कड़ाई से पालन नही हो पा रहा है| लिहाजा पेट्रोल पम्पों पर खुले आम बिना हेलमेट के पेट्रोल बाइक सबारों को दिया जा रहा है| मामले में बुधवार को जेएनआई न्यूज नें नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान! ‘कुछ गुड ढीला कुछ बनिया’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की| जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और बाइक बिना हेलमेट के सड़क पर चलानें और पेट्रोल भराने वालों पर कार्यवाही की|
दरअसल बीते 1 सितम्बर से जनपद में नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान सरकार के निर्देश पर चलाया जा रहा है| अधिकारियों को इसका पालन शत-प्रतिशत करानें के निर्देश हैं| लिहाजा अधिकारियों के प्रयास के बाद भी पेट्रोल पम्पों पर बिना हेलमेट लाइन लगाकर पेट्रोल दिया जा रहा है| जिसका खबर में जिक्र किया गया| जिस पेट्रोल पम्प की तस्वीर जेएनआई को प्रकाशित हुई उस राजेपुर कस्बा तिराहा अमृतपुर मार्ग
पर स्थित पेट्रोल पम्प पर प्रभारी निरीक्षक राजेपुर सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ पंहुचे और बिना हेलमेट किसी को भी पेट्रोल ना देंनें की हिदायत दी| इसके साथ ही बिना हेलमेट लगाकर सड़क पर चल रहे व बिना हेलमेट पेट्रोल लेनें आये बाइक सबारों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की| यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें सेंट्रल जेल चौराहे पर बिना हेलमेट वाले बाइक सबारों के चालान किये| 
खबर का असर: बिना हेलमेट पेट्रोल लेनें वाले बाइक सबारों पर पुलिस ने चलाया कार्यवाही का डंडा



