हादसे में सिपाही व बच्चे सहित अनेकों घायल

0
141

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटनाओं में सिपाही व उनके बच्चे सहित अनेकों लोग घायल हो गए जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली की घुमना चौकी में तैनात सिपाही राजेश कुमार सायं आवास विकास चौकी मिशन अस्पताल के सामने सड़क के किनारे वाहन के इन्तजार में घुमना जाने के लिए खड़ा था| उसी समय आवास विकास कालोनी की ओर से आये चालक ने टक्कर मार दी| ५० वर्षीय घायल सिपाही राजेश कुमार को आवास विकास चौकी के सिपाही रूप नारायण ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया|

नगर के मोहल्ला बजरिया बड़ा खेल निवासी इरशाद का १८ वर्षीय पुत्र सिराज वाहन मैकेनिक तेजी से बाइक का ट्रायल ले रहा था| दुर्घटना में घायल हो जाने पर उसने लोहिया अस्पताल में स्वयं डाक्टरी परीक्षण कराया| सिराज बढपुर पेट्रोल पम्प के सामने बाइक मैकेनिक की दूकान पर काम करता है| मिस्त्री के पैरोकारों ने बताया कि गलती सिपाही की है, सिपाही नशे में धुत था उसकी लापरवाही से दुर्घटना हुई है|

पड़ोसी जिला मैनपुरी थाना करहल के ग्राम सेवारामपुर निवासी ४५ वर्षीय घायल सिपाही उदयराम को राजेपुर पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| उदयराम ने बताया कि वह एसपी के कार्य से इटावा जा रहा था| उसने बताया कि मै बाइक पर अपने ८ वर्षीय पुत्री शिवानी व १० वर्षीय पुत्र ऋषी को बिठाकर ले जा रहा था|

थाना राजेपुर के ग्राम गंधिया के निकट से गुजरते समय सिपाही की बाइक ग्राम महमदपुर गढ़िया निवासी ६५ वर्षीय सोनपाल सिंह से टकरा गयी| सोनपाल को गाँव के मिंटू ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया| सोनपाल सड़क के किनारे जानवर चरा रहे थे|

दुर्घटना में सिपाही के बच्चे वाल-वाल बच गए उनको मामूली चोट लगी|

[adrotate banner="2"]