संदिग्ध परिस्थतियोँ मेँ आग से जलकर नवविवाहिता की मौत

0
100

फर्रुखाबाद: आग से जलकर कुंती देवी की संदिग्ध परिस्थतियोँ मेँ मौत हो गई|

[adrotate banner="3"]

कम्पिल थाना के अन्तर्गत ग्राम सिकन्दरपुर अगू निवासी मुन्नालाल राठौर के पुत्र उमेश चन्द्र के साथ विगत वर्ष 11 मई 2010 मेँ जनपद हरदोई के थाना पाली के अन्तर्गत ग्राम सरसई निवासी स्वर्गीय अमरसिँह की पुत्री 21 वर्षीय कुन्ती देवी के साथ हुई थी ।

बीते दिन लगभग 5 बजे संदिग्ध परिस्थतियोँ मे कुन्ती देवी की मौत हो गयी । तथा परिवारीजन इस घटना के बाद फरार हो गये । घटना की खबर पडोसियो ने कुन्ती के मायके वालो को फोन पर दी । रात्रि 1 बजे विवाहिता के परिजन आये व शव को देख सन्न रह गये ।

सुबह पुलिस चौकी सिवारा के चौकी प्रभारी एन.के.मिश्रा को सूचना दी घटनास्थल पर पुलिस के सामने विवाहिता की माँ जमुना देवी व अन्य परिजनो ने आरोप लगाया की मेरी पुत्री को ये लोग प्रताडित करते थे । तथा दहेज मे बार बार मोटरसाइकिल माँग करते थे ।

बाइक न देने के ही कारण इन लोगो ने पुत्री की जलाकर हत्या कर दी है । उधर ससुराल पक्ष के पडोसियोँ ने संदिग्ध बताया कि विगत शाम खाना बनाते समय कपड़ो मे आग लग जाने से कुन्ती की मौत हुई है ।

[adrotate banner="2"]