फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतीय किसान यूनियन टिकैत नें थानाध्यक्ष मऊदरवाजा व जहानगंज को हटानें की मांग को लेकर थाना मऊदरवाजा का घेराव करने की घोषणा कर दी है|
भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार नें बताया कि थाना मऊदरवाजा प्रभारी बलराज भाटी एवं जहानगंज एसएचओ जितेंद्र पटेल को अभिलंब हटाया जाये| जहानगंज एसएचओ जितेंद्र पटेल का गैर जनपद ट्रांसफर हो चुका है, उनके खिलाफ जहानगंज थाने के अंतर्गत नगला चाहर में जो दुर्घटना हुई थी उसका
पुलिस अधीक्षक द्वारा सीओ कायमगंज से उनकी भूमिका की जांच कराई जा रही है अभी जांच पूरी नहीं हुई है| पुलिस अधीक्षक उनको तत्काल अपने कार्यालय से संबंध करें और जो घटना गुतासी के नगला छेदा में हुई है उसकी भी जिम्मेदारी मऊदरवाजा एसओ बलराज भाटी की बनती है| इनको भी तत्काल हटानें की मांग की गयी है| इसी को देखते हुए 19 जुलाई शनिवार को पूर्व में निर्धारित थाना मऊदरवाजा का घेराव भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद द्वारा किया जाएगा जिसमें समस्त जिला पदाधिकारी, तहसील अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और बड़ी संख्या में किसान अपने अपने ट्रैक्टर्स के साथ आयेंगे |
थानाध्यक्ष मऊदरवाजा व जहानगंज को हटानें के लिए भाकियू करेगा थानें का घेराव



