फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा. नबल किशोर शाक्य व बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत के बीच जुबानी जंग छिड गयी है| लिहाजा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोपों का दौर जारी है| सपा नें कहा कि भाजपा के नेता सपा को बदनाम करने के लिए अपने खुद के पाले-पोशे गुण्डों से गुण्डई कराते हैं फिर किसी न किसी रूप से उसे सपा से जोड़ने का प्रयास करते हैं।
दरअसल सपा नेता लोहिया अस्पताल पंहुचे और जहाँ भर्ती फकीरे लाल शाक्य व उनकी बेटी दीक्षा व सुधा से मिलकर हाल चाल लिए और सपा की तरफ से उन्हें चेक सौंपा| जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव ने कहा कि रामसिंह शाक्य एंव उनकी बेटियों के साथ मारपीट की जो घटना हुई है वो दु:खद और निंदनीय है| घटना में आरोपी युवक मानवेन्द्र यादव उर्फ टाॅर्जन को सांसद मुकेश राजपूतन सपाई गुण्डा कहा हैं। उन्होने कहा कि आरोपित मानवेन्द्र यादव उर्फ टाॅर्जन कभी भी सपा का सदस्य नहीं रहा है और ना ही सपा के किसी कार्यक्रम में उसकी कोई भूमिका रही है। बल्कि हमने देखा है कि भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं
विधायक,एमएलसी, राज्यमंत्री और यहाँ तक कि खुद सांसद फर्रुखाबाद के साथ आरोपित मानवेन्द्र यादव के फोटो उसके भाजपाई होने का प्रमाण है| जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीडीए एकता से घबराए हुए लोगों द्वारा पीडीए परिवार को बांटने की ये कुत्सित राजनैतिक साज़िश सरेआम उजागर हो चुकी है| किसी अपराधी के सिर्फ यादव होने मात्र से उसे जाति के आधार पर पार्टी से जोड़ देना सांसद की जातिवादी राजनैतिक मानसिकता को प्रमाणित करता है
डा० नबल किशोर शाक्य ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि का किसी पीड़ित से मिलना उसे न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अच्छी बात है लेकिन सांसद ने नगला छेदा बाले प्रकरण को इतनी मुखरता से क्यों नहीं उठाया ? क्योंकि वहाँ उनके खुद के प्रतिनिधि के दबाव व उत्पीड़न व पुलिस की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर दिलीप राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। जनपद के एक बड़े जनप्रतिनिधि होते हुए वो अपने कार्यकर्ताओं से अपने ही समाज का उत्पीड़न करा रहे हैं, और उस अत्याचार की इंतेहा कि पीड़ित व्यक्ति आत्महत्या करने जैसा कदम उठाने को मजबूर है,
दोनों मामलों में आरोपियों को बचाने का काम पिछले दरबाजे से कौन कर रहा जनता देख रही है। प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ से भेंटवार्ता कर घटना की निष्पक्ष जांच करवाकर अपराध में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की|
सपा का मतलब सिर्फ यादव नहीं, सपा का मतलब पीडीए
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



