फर्रूखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया| जिसमे व्यवस्था ठीक ना मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की|
विकास खंड कमालगंज के प्राथमिक विद्यालय मूसाखिरिया में बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया| जिससे अध्यापकों में खलबली मच गयी| निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों का पंजीकरण काफी कम पाया गया व पंजीकरण के सापेक्ष उपस्थिति भी कम पायी गई, जिलाधिकारी द्वारा इस पर कड़ी नाराजगी जताई गई व प्रधानाध्यापक को पंजीकरण व उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिये गये| डीएम नें चेतावनी दी कि यदि पंजीकरण व उपस्थिति में सुधार न हुआ तो दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी| विद्यालय में मिड डे मील बनता हुआ पाया गया।



स्कूल में कम छात्र संख्या देख डीएम खफा, कार्यवाही की चेतावनी




