बीजेपी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

0
533

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को बीजेपी द्वारा जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम को मसेनी रोड स्थित दीप पैलेस में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में संगोष्ठी करके मनाया गया|
मुख्य अतिथि कन्नौज के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा जनसंघ के प्रथम संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के सच्चे सपूत थे, आजादी के बाद देश की प्रथम सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने कश्मीर में परमिट व्यवस्था को लेकर आवाज बुलंद की कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति Kashvi Aesthetics Farrukhabadके खिलाफ आवाज उठाते हुए कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए आंदोलन कर दिया| उन्होंने कहा एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे। इस आंदोलन में उनकी रहस्यमय मृत्यु हो गई। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण जम्मू कश्मीर भारत से अलग हो रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करते हुए 5 अगस्त 2019 को कश्मीर से धारा 370 और आर्टिकल 35 को खत्म करके जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने का कार्य किया।
जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा देश की आजादी के बाद भारत का बंटवारा कांग्रेस की सोची समझी रणनीति थी, कांग्रेस पुष्टिकरण की आग में पूरे देश को झोकाना चाहती थी। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आंदोलन देश को अखंड बनाने के लिए चलाया गया था। उनकी रहस्य में मृत्यु पर आज भी पर्दा पड़ा हुआ है।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी में अटूट राष्ट्र प्रेम भरा हुआ था। उन्होंने हिंदुओं को उनके सम्मान को बचाने के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया जिसमें कश्मीर की समस्या को सुलझाना मुख्य मुद्दा था भारतीय जनसंघ की स्थापना करके उन्होंने राष्ट्र प्रेम की अलख जगाई।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा भाजपा की सरकार ने कश्मीर से धारा 370 और आर्टिकल 35 को समाप्त करके पूरे देश में एक साहित्यिक निर्णय लिया। दुग्ध संघ के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किये| संगोष्ठी का संचालन जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित ने किया| वरिष्ठ नेता डॉ. रजनी सरीन, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील रावत, धीरेंद्र वर्मा,जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, मीरा सिंह, चित्रा अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]