रानी अहिल्याबाई के आर्थिक व सामाजिक सुधारों से प्रेरणा ले रही भाजपा: भूपेन्द्र चौधरी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में आयोजित रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी सम्मान समारोह में पंहुचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी नें कहा कि रानी अहिल्याबाई के आर्थिक और सामाजिक सुधारों से भाजपा प्रेरणा ले रही| कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नें पांचाल घाट चौराहे पर स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत नें कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने स्वयं सहायता समूहों की शुरुआत की थी, जिनमें साड़ी से लेकर अस्त्र-शस्त्र तक का निर्माण होता था। हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेनें की जरूरत है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadभाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी नें कहा कि अहिल्याबाई का शासन काल नारी सशक्तिकरण का प्रतीक रहा है। उन्होंने मठ-मंदिरों का जीर्णोद्धार अपने राज्य में ही नही बल्कि दूसरे राज्यों में भी कराया| महारानी अहिल्याबाई नें अपने जीवन काल में मुगल शासन में ध्वस्त किये गये लगभग 12 हजार मंदिरों का सुंदरीकरण कराया| उन्होंने कहा कि भाजपा महारानी अहिल्याबाई परंपरा, आस्था और मूल्यों पर चल रही है| बीजेपी की विचारधारा स्वदेशी है, कांग्रेस, सपा व वामपंथी दलों की विचारधारा विदेशी है। उन्होंने कहा कि भाजपा नें संकल्प पत्र को पूरा किया| 2014 से पूर्व यूपी की 18 कमिश्नरियों में से 6 में कोई भी सरकारी विश्वविद्यालय नहीं था, लेकिन अब सभी कमिश्नरी मुख्यालयों में विश्वविद्यालय स्थापित हो चुके हैं। भारत का सबसे बड़ा हाई-वे व एक्सप्रेस-वे नेटवर्क वाला राज्य उत्तर-प्रदेश बन चुका है। उन्होंने सपा पर हमला बोला कि सपा के शासन में अराजकता व गुंडागर्दी चरम पर थी, जिससे लोग भय के माहौल में जीते थे। भाजपा ने कानून का राज है। उन्होने कहा कि सपा के “यूपी में जंगलराज” वाले पोस्ट परजबाब दिया कि सपा अपने कार्यकाल को याद करे। आज सूबे में अपराध कम है व अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद अब मौर्य कोई बड़े जनाधार वाले नेता नहीं रह गए हैं। सचिन यादव व जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव नें प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकुट भेट किया|
सांसद व सचिन यादव के घर गये प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम के समापन के बाद वह सांसद मुकेश राजपूत के आवास पर
गये| उन्होंने सांसद मुकेश राजपूत व राहुल राजपूत से गुफ्तगू की| वहीं प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन यादव के आवास पर गये| उन्होंने सचिन यादव से जनपद की राजनीति पर भी गम्भीर चर्चा की | इसके साथ ही सफल कार्यक्रम को लेकर पीठ ठोंकी|
एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी, जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे, जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा,विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर,विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, डा. भूदेव सिंह राजपूत, आलू विपरण संघ के सभापति विमल कटियार, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, सत्यपाल सिंह आदि प्रमुख रूप से रहे|