सीपी स्कूल में त्रिदिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न

0
1128

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सीपी इंटरनेशनल स्कूल में त्रिदिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों को शिक्षण कौशल, कक्षा प्रबंधन और संवाद तकनीकों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
Kashvi Aesthetics Farrukhabadबीते 26 मई को केआईपीएस पब्लिकेशन से शीश कमल ने लर्निंग आउटकम्स विषय पर मार्गदर्शन दिया।
27 मई को रत्नासागर पब्लिकेशन की रश्मिका राव ने क्लास रूम मैनेजमेंट की व्यावहारिक विधियाँ साझा कीं। 28 मई को इंग्लिश प्रेस से प्रशिक्षक ने टीचिंग स्ट्रैटजी व स्टेकहोल्डर्स से संवाद विषय पर सत्र लिया।तीनों सत्रों में शिक्षण को रोचक, परिणामकारी और संवादपूर्ण बनाने की तकनीकों पर चर्चा की गई। समापन पर शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण से शिक्षक शिक्षण के नवीन स्तर तक पहुँचते हैं। उपनिदेशक अंजू राजे ने इसे शिक्षकीय विकास का सार्थक प्रयास बताया। प्रबंध निदेशक ज्योत्सना अग्रवाल ने कहा कि यह पहल शिक्षकों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी। प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने सभी प्रशिक्षकों व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

[adrotate banner="3"]


[adrotate banner="2"]