फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर (आईजी) हरीश चंदर ने जनपद का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस कर्मियों को दिये| उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कार्यवाही करनें में कोई लापरवाही ना की जाये|
फतेहगढ़ पुलिस लाइन पंहुचे आईजी नें एसपी आरती सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह के साथ आगामी जेटीसी,आरटीसी की मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थापन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये| इसके बाद उन्होंने परिसर के क्लासरूम, बैरक, भोजनालय, ग्राउंड आदि का निरीक्षण कर किया| आईजी नें लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करनें के निर्देश दिये| गैंगेस्टर अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही, हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी नजर रखनें के निर्देश दिये| 

अपराधियों पर कार्यवाही में ना हो लापरवाही: आईजी




