विद्युत पोल से टकराई बाइक,एक की मौत, दो गंभीर

0
950

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकरा गयी| जिससे तीन बाइक सबार गंभीर रूप से घायल हो गये| उन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ चिकित्सक नें एक को मृत घोषित कर दिया| जबकि दो को लोहिया अस्पताल रिफर किया गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अताईपुर कोहना निवासी 28 वर्षीय सुनील कुमार राठौर पुत्र भगवान दास , 18 वर्षीय रवि राठौर पुत्र उमेश चन्द्र, 25 वर्षीय सचिन कुमार राठौर पुत्र सुभाष चंद तीनो नगला गोदाम मे स्थित नर्सरी में काम करते थे | वह एटा के ग्राम सराय अगहत महबूब नर्सरी वालों के पास पौध का अपना रुपया लेने गए थे। वापस आते समय रास्ते मे लुधइया पावर हाउस के पास तीनों बाइक सबार की बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर खड़े बिद्युत पोल से टकरा गयी| जिससे तीनों दूर जा गिरे| तीनों गंभीर घायल हो गये| उन्हें 108 एम्बुलेंस से सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया| जहाँ डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। रवी और सचिन को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक की पत्नी साधना का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|


[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]