लखनऊ:उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले के जनाजे में भी कोई रोने वाला नहीं मिलेगा|एक समय ऐसा आएगा कि पाकिस्तान को उनके द्वारा सह देने वाला आतंकवाद निगल चुका होगा|
22 अप्रैल को हुई पहलगाम घटना के सारे प्रमाण देने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।सेना द्वारा प्रायोजित ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सौ से अधिक आतंकवादियों को भारत की तीनों सेनाओं ने अपने पराक्रम का लोहा मनवाते हुए आतंकी शिविरों को नस्तेनाबूत करने का का किया और पूरे देश का सर फक्र से ऊँचा किया|मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र संकट के समय हमारा धैर्य और एकता ही सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा कि पंजाब के आदमपुर एयर बेस पर जाकर सैनिकों का हौसला बढ़ाने का काम जो किया है वह तीनों सेनाओं का मनोबल बढ़ाने वाला है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भारत के अमन चैन को छेड़ने का काम किया था भारतीय सेनाओं ने उसे मिट्टी में मिलाने का काम किया है।
सुरक्षा में सेंध लगाने वालो को नहीं मिलेगा जनाजे में रोने वाला:सीएम योगी

