प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी,लू से जनजीवन त्रस्त

0
568


लखनऊ:उत्तर प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी का कहर जारी है और आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी और तपिश का प्रकोप और बढ़ने वाला है।साथ ही अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।मौसम विभाग ने बुधवार से चंदौली,वाराणसी,भदोही,जौनपुर,गाजीपुर,आजमगढ़,मऊ,बलिया, देवरिया,गोरखपुर,संत कबीर नगर,बस्ती,कुशीनगर,महाराजगंज,सिद्धार्थनगर,गोंडा,बलरामपुर,श्रावस्ती,बहराइच व आसपास के इलाकों में लू की चेतावनी जारी की है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जनपद बांदा के साथ अन्य दो दर्जन से अधिक जिलों में भी दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना है जिसका आम जनजीवन पर असर पड़ने लगा है। दिन ही नहीं अब रातें भी गर्म हो रही हैं।प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में लू और तपिश की स्थिति 20 मई तक बने रहने के आसार हैं। 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]