हाई-वे पर दवा व्यापारी की मार्ग दुर्घटना में मौत

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) हाई-वे पर स्कूटी सबार दवा व्यापारी मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया| उसे सीएचसी मोहम्मदाबाद लाया गया जहाँ एक को मृत घोषित कर दिया गया|
शहर कोतवाली के मोहल्ला महावीरगंज प्रथम निवासी 27 वर्षीय शिवम वर्मा पुत्र दीनानाथ अपने साथी 30 मनीष पुत्र पन्ना लाल के साथ स्कूटी से मोहम्मदाबाद की तरफ जा रहे थे| उसी दौरान किसी वाहन नें स्कूटी सबार को जोरदार टक्कर मार दी| जिससे शिवम घायल हो गया| उसे सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ शिवम को मृत घोषित कर दिया गया| शिवम शहर में ही दवा का कारोबार करता था| शिवम की मौत पर उसकी माँ शोभा व पत्नी चंचल वर्मा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| उपनिरीक्षक आशु यादव नें बताया कि शिवम का साथी नशे में था उसे परिजनों को सौंप दिया गया| किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है| जाँच की गयी|