बकरी व्यापारी से मारपीट कर नकदी लूटी

0
947

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बकरी व्यापारी से मारपीट कर नकदी लूट ली गई। मामले में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। शहर कोतवाली के मोहल्ला बड़ा बंगशपुरा निवासी आरिफ पुत्र इलियास ने बताया कि वह बकरी का व्यापार करता है । सोमवार को वह भैरवघाट मंदिर से आ रहा था , ग्राम निबलपुर के निकट दो बाइक सवारों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर उसके पास से 15000 हजार की नकदी लूट ली। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच भी लिया। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। जांच की जा रही है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]