मोर और सांप की लड़ाई में पहुंचे युवक की नाग के डसने से मौत

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) खेत में लड़ रहे सांप और मोर की लड़ाई में गए युवक को नाग ने डस लिया। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना मऊदरवाजा निवासी 30 वर्षीय जितेन्द पुत्र कैलाश राजपूत निवासी धकेलापुर विलालपुर के घर के निकट ही मक्के का खेत है। जिसमें कुछ मोर एक सांप का शिकार कर रहे थे। मोर को भगाने के लिए जितेंद्र खेत में गया तो आक्रोशित नांग ने जितेंद्र के पैर में फंदा लगाकर काट लिया। जिसके बाद परिजन पहले झाड़फूंक के चक्कर में पड़े रहे, जिसके बाद लगभग ढाई घंटे बाद नगर के डॉ. हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल में भर्ती कराए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां राजेश्वरी व पत्नी संजू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।