25 अप्रैल को आएगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

लखनऊ: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा? यूपी हाईस्कूल इंटर रिजल्ट डेट 2025 की सूचना आ गई है। यूपीएमएसपी ने बताया यूपी बोर्ड का रिजल्ट शुक्रवार, 25 अप्रैल को आएगा। यूपी बोर्ड ट्विटर हैंडल पर भी पोस्ट आया है। जानिए- यूपी बोर्ड क्लास 10, 12 रिजल्ट कैसे चेक करें? ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in results पर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होगा। 
माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 डेट टाइम की घोषणा हो गई है। यूपी बोर्ड एक्स हैंडल पर ट्वीट करके जानकारी दी गई है कि यूपी हाई स्कूल और इंटर का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे जारी होगा।