बड़े भाई ने दोस्त के साथ मिलकर की थी रक्षपाल की हत्या, गिरफ्तार

0
683

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) छोटे भाई की साथी के साथ मिलकर गला घोटकर हत्या करनें करनें में दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| घटना का चौकानें वाला खुलासा हुआ है|
दरअसल 6 अप्रैल को शिवरई मठ निवासी ब्रजराम पुत्र रामदिन ने गाँव के ही भरत पुत्र रामभरोसे, शशि पत्नी भरत के खिलाफ भाई रक्षपाल की हत्या किये जानें के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था| पुलिस विवेचना में पांसा उलटा पड़ गया| मामले में मृतक रक्षपाल का भाई ब्रजपाल भी आरोपी निकला| पुलिस के अनुसार रक्षपाल को उसके ही भाई ब्रजराम व साथी सुखराम उर्फ डब्बा के साथ मिलकर दोनों नें रस्सी से गला घोटकर रक्षपाल की हत्या कर दी और उसके बाद उनकी हत्या भरत और उसकी पत्नी शशि को फंसानें के लिए पटकथा लिखी|लेकिन पुलिस की जाँच में दूध का दूध और पानी का पानी हो गया| रक्षपाल की हत्या के पीछे शराब पीकर हंगामा करना बताया| हत्या में प्रयोग हुई रस्सी को भी पुलिस नें बरामद कर लिया है|


[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]