आतंकी हमले के विरोध में सड़क पर उतरा शहर, फूंका पुतला

0
842

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पहलगांव में बुधवार को हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की जान चली गई। जिसको लेकर पूरे देश में उबाल है| शहर में भी लोग आतंकी हमले के विरोध में सड़क पर उतरे और पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया|
शहर के लाल दरवाजे पर सभी संगठन एकत्रित हुए| जहाँ मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन, हिन्दू महासभा, जय भोले बाबा कमेंटी , ब्राह्मण समाज सेवा समिति, व्यापार मंडल, फर्रुखाबाद विकास मंच आदि संगठनों ने सयुक्त रूप से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला दहन किया गया | मृतक परिवार को कम से कम 25-25 लाख रुपए दिये| तत्काल प्रभाव से वहां राष्ट्रपति शासन लगा कर पाकिस्तान पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की जाये| जिसमें कम से कम 500 पाकिस्तानी आतंकवादी मारे जाएं तभी प्रतिशोध पूरा होगा| धीरज पाण्डेय, जिलाध्यक्ष टिंकल यादव, सौरव गुप्ता, गोपाल सक्सेना, नारायण दत्त द्विवेदी, संजय कटियार, राजेश यादव, राजीव चतुर्वेदी, दिनेश यादव, अतुल मिश्रा, रवि मिश्रा, भईयन मिश्रा,सौरभ मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, विमलेश मिश्रा ,प्रियांशु शाक्य, मनीष यादव, चंदन मिश्रा, दिनेश यादव व अंकित गुप्ता रहे।


[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]