तपती धरती-धधकता आसमान,गर्मी ने किया सभी को परेशान

0
794


लखनऊ: प्रदेश में भयंकर तपिश के साथ लू का कहर शुरू हो गया है|ज्यादातर जनपदों में अधिकतम तापमान 38 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच में पहुंच गया है|दिन में चटक धूप होने की वजह से सड़कों पर सन्नाटा छाना शुरू हो गया है|दोपहर में हालात ऐसे थे कि सड़कें सूनी नजर आईं। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले।जो लोग बाहर निकले,उनके चेहरे पर गर्म हवा और चिलचिलाती धूप की वजह से परेशानी साफ दिखी।छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित दिखे।मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गुरुवार को तापमान में और वृद्धि हो सकती है और अगले पांच दिन कई जिलों में लू का प्रकोप बना रहेगा।

विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लू (हीट स्ट्रोक) से बचने के लिए सबसे पहले जितना हो सके धूप में जाने से बचें।अगर जाना जरूरी है, तो सिर को ढककर रखें और पर्याप्त पानी पिएं। हल्के रंग के, ढीले कपड़े पहनें और तरल पदार्थों का सेवन करें।
 
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बांदा,चित्रकूट,कौशांबी,प्रयागराज,फतेहपुर,प्रतापगढ़,सोनभद्र,मीरजापुर, वाराणसी,संत रविदासनगर,जौनपुर,गाजीपुर,आजमगढ़,मऊ,बलिया कन्नौज,कानपुर,रायबरेली,एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया,अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर,अलीगढ़,मथुरा, हाथरस,जालौन,हमीरपुर, महोबा,झांसी और ललितपुर जैसे जिलों में लू चलने की संभावना है। 

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]