फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी| जिससे पूरे देश में पाक के खिलाफ आक्रोश है| लिहाजा आक्रोश की आग से जिला भी नही बचा| हिन्दू महासभा नें ज्ञापन सौंपकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पाक का पुतला फूंक दिया|
हिन्दू महासभा जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक के नेतृत्व में पदाधिकारियों नें जिलाधिकारी कार्यालय पंहुच प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा| पदाधिकारियों ने कहा की पहलगाम घटना से पूरे देश में शोक की लहर है| देश आतंकियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहा है| हिन्दू महासभा ने आतंकियों के खात्मे के लिए पीएम मोदी से मांग की है| ज्ञापन के बाद जिलाधिकारी कार्यालय के सामनें पाकिस्तान का पुतला फूंककर नारेबाजी की| युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, लकी पाल, सनी सक्सेना, अमन दुबे, अनुज दुबे, शिवम दुबे, विनीत मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, रोहित राठौर, सचिन शर्मा, भानू प्रताप, विकास राजपूत, आशीष द्विवेदी, अशोक मिश्रा, राजेश कुमार दीक्षित आदि रहे| 





