फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लापता युवक दीपक कुमार की तलाश ना हो पाना पुलिस के लिए गले की हड्डी बन गया है| पुलिस लगभग चार दिन बाद भी घटना का खुलासा नही कर पायी है| परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर की है| कार्यवाही ना होनें से आक्रोशित परिजन बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय पंहुचे और पुलिस लाइन गेट पर धरना प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की| 
जनपद हरदोई के पाली कुआंडांडी निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी| तहरीर में कहा कि थाना राजेपुर राठौरी में 35 बीघा गेंहू की फसल की थी| जिसको काटने के लिए सुनील अपने पुत्र दीपक कुमार के साथ आया था| गेंहू को बोरे में भरकर ट्रेक्टर पर लदा और खड़ा कर दिया| मौसम खराब होने के चलते दीपक अपनी बुआ के घर तिरपाल लेनें चला गया| उधर से दीपक को बुआ का लड़का श्यामवीर दीपक की भरखा तिराहे पा खड़ी ट्रेक्टर ट्राली पर छोड़कर चला गया| जिसके बाद से दीपक लापता है| 
पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद एक नजदीकी युवक को हिरासत में लिया| पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली| लापता दीपक के पिता सुनील कुमार नें हत्या की आशंका जाहिर की है| पुलिस ने शक के आधार पर श्यामवीर को हिरासत में ले लिया था| परिजनों नें उचित कार्यवाही ना करनें का आरोप लगाकर संख्या में परिजन पुलिस लाइन पंहुचे और पुलिस लाइन गेट पर धरना प्रदर्शन कर आरोपी श्यामवीर व उसके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनें की मांग की है|
एएसपी नें गठित की जाँच कमेटी
परिजनों को कार्यवाही का भरोसा देकर अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें सीओ अमृतपुर अजय वर्मा, एसओजी टीम की संयुक्त कमेटी का गठन किया है| उन्होंने जल्द खुलासे के निर्देश दिये| सीओ अजय वर्मा ने बताया कि आरोपी आरोपी श्यामवीर को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की जा रही है| 
लापता युवक के मामले में कार्यवाही ना होनें पर एसपी कार्यालय के बाहर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



