बड़ी खबर: डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) पूर्णागिरी माता मंदिर से मुंडन संस्कार कर लौट रहे बाइक सवारों को डंपर ने कुचल दिया, जिससे पिता- पुत्री सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां किशोरी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि पिता सहित दो को रिफर किया गया| निजी अस्पताल में परिजनों नें दोनों को भर्ती कराया| जहाँ मृतका के पिता को भी मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस नें दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|

कोतवाली फतेहगढ़ के सेंट्रल जेल चौराहा निवासी सराफा व्यापारी राजेश सोनी के पुत्र पारस की पुत्री दुर्गा का मुंडन संस्कार कराने पूरा परिवार पूर्णागिरि गया था। राजेश की सेंट्रल जेल चौराहे पर ही सराफा की दुकान है| परिवार तीन बाइक और एक कार से गया था। सोमवार सुबह वापस लौट रहे थे| वापस लौटने के दौरान थाना राजेपुर क्षेत्र के जैनापुर में तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी| जिससे बाइक सबार राजेश सोनी के साले 45 वर्षीय रामकुमार निवासी शमसाबाद व 17 वर्षीय अक्षरा पुत्री रामकुमार व राजेश का 20 वर्षीय पुत्र शिवम सोनी
गंभीर रूप से घायल हो गये| सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ चिकित्सक नें अक्षरा पुत्री रामकुमार को मृत घोषित कर दिया| जबकि हालत गंभीर होनें पर दोनों मामा-भांजे की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजनों नें आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में मामा रामकुमार व भांजे शिवम को भर्ती किया गया| जहाँ कुछ देर बाद राजकुमार को चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया| उपनिरीक्षक अमित कुमार नें डम्पर को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया| परिजनों में कोहराम मच गया| थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|