जनपद में बदला मौसम का मिजाज,लू के तेवर तल्ख़

0
469

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में अब मौसम के गर्म-तेवर सातवे आसमान पर है|पिछले दिनों से आंधी और हल्की बारिश के बाद अब जनपद के वासिन्दो को फिर गर्मी के तेवर देखने पड़ सकते है जिसको लेकर मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश शहरों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है जिसके परिणामस्वरूप अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग ने 22 से 24 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि की वजह से कुछ जिलों में लोग परेशान दिखे। सुबह से शाम तक सूरज की तीखी किरणें चुभती रहीं। बेचैनी का अनुभव हुआ और पसीना बहता रहा। इसके चलते दोपहर में घर से बाहर निकलना तक दूभर हो गया है| गर्मी के प्रकोप के चलते बाजारों और मुख्य मार्गो पर सन्नाटा भी पसरा दिख रहा है|शहर के मुख्य चौराहों पर लगी ट्रेफिक लाईट को पार करने को अपनी बारी का इन्तजार करते हुए लोग कडी धूप में पसीने से तर-बतर नज़र आये|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]