बंदरों ने हमला कर दारोगा को किया घायल

0
754

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाने में दारोगा को बंदरों नें हमला करके जख्मी कर दिया| दारोगा नें निजी चिकित्सक के पास अपना उपचार कराया|
अमृतपुर में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है| इसके बाद भी जिला प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहा है| उपनिरीक्षक शिशुपाल शाम 5 बजे ड्यूटी जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों नें बंदरों को भगाकर उपनिरीक्षक को बचाया| लेकिन तब तक दारोगा को बंदरो नें घायल कर दिया| थानाध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया है कि थाने के भीतर बंदरों की संख्या अचानक बढ़ गयी है| वह काफी नुकसान कर रहें है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]