फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि स्कूल चलो अभियान में नामांकन की संख्या कम है, इसकी प्रतिदिन समीक्षा कर इसको बढ़ाये, अपार आईडी. में जनपद की स्थिति कमजोर है, राजेपुर ब्लॉक सबसे पीछे है| खंड विकास अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करे| जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद को निर्देशित किया कि निष्क्रिय खंड शिक्षा अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही कराये, जहाँ भी कायाकल्प के कार्य अधूरे है, उनको तुरंत पूरा कराये,कायाकल्प में मोहम्मदाबाद सबसे पीछे है, डीबीटी का सत्यापन
कराये, बीएसए द्वारा बताया गया कि जनपद में 14 लाख किताबों की जरूरत है, जिसमें से 11लाख 25 हज़ार प्राप्त हो गयी है, जिलाधिकारी ने इनका तुरंत वितरण सुनिश्चित करने व जनपद की सभी लर्निंग लैब सही कराये जाने व सभी नामांकित 2133 दिव्यांग बच्चों के प्रमाणपत्र बनबाने के लिये निर्देशित किया।
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा, अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति आदि रहे|
अपार आईडी में राजेपुर फिसड्डी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


