सचिव के घर के बाहर फायरिंग करनें में एक दर्जन फंसे

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सचिव के घर के बाहर फायरिंग करनें के मामले में पुलिस नें सचिव की तहरीर पर एक दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस नें लगभग 9 लोगों को हिरासत ले लिया है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के जेएनवी रोड निवासी भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर के आवास के ठीक सामनें विकास खंड कमालगंज के ग्राम पतौजा में सचिव पद पर तैंनात अमित शुक्ला का घर है| उन्होंने दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा है कि बीते सोमवार को शाम अमित शुक्ला व उनका पुत्र विराट शुक्ला घर पर थे| इस दौरान घर के बाहर एक बाइक पर तीन नकाब पोश व एक स्कूटी पर सबार हमलावरों नें उनके घर के बाहर रेस करनें लगे| जब अमित शुक्ला व उनका पुत्र विराट घर के बाहर निकला तो हमलावरों नें ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिस पर अमित शुक्ला व उनका पुत्र विराट घर में घुस गया और गोली दरवाजे में लगी| मामले में सिबिल लाइन फतेहगढ़ निवासी पियूष यादव पुत्र राजीव यादव, लोको रोड निवासी करन माथुर पुत्र संजय, शीशम बाग फतेहगढ़ निवासी शनि राजपूत पुत्र राजबाबू, यश मिश्रा पुत्र प्रमोद मिश्रा, रजत ठाकुर उर्फ सत्यम पुत्र गोपाल सिंह, देवेश मिश्रा पुत्र प्रमोद मिश्रा, देव राजपूत पुत्र टुनटुन, मसेनी निवासी संजय सोमवंशी का पुत्र सोलाज सोमवंशी,लोको रोड निवासी लकी पुत्र रघुवीर, लोकोरोड़ काशिम बाग निवासी आदर्श पिता अज्ञात, ग्वालटोली निवासी अर्जुन पुत्र पिंटू यादव, शीशम बाग निवासी जितिन राजपूत पुत्र विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया| पुलिस नें लगभग 9 आरोपियों को उठाया है| कोतवाल सत्यप्रकाश नें जेएनआई को बताया कि मामले में कुछ लोगों से पूंछतांछ की जा रही है| एक दर्जन के खिलाफ मुदकमा दर्ज किया गया है|