होली पर उमड़-घुमड़कर कर बरसेगे बदरा,जानें मिजाज-ए-मौसम

0
518

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में ठंड अब लगभग विदा हो चुकी है। सिर्फ सुबह और रात में ही हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। दोपहर में तीखी धूप निकल रही है।जिससे दिन में गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि आने वाले दिनों में प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 13 से 15 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। 14 मार्च को होली के दिन भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की सम्भावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है|मौसम विभाग की ओर से आसमान पर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बरसात होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]