फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) संस्थागत प्रसब कम होनें से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी नें कड़ी नाराजगी जाहिर की| उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा मरीजों को लोहिया अस्पताल से निजी अस्पताल में ले जानें के मामले में तत्काल कार्य करें| जिससे इस व्यवस्था को रोंका जा सके|
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक में जिलाधिकारी नें कहा कि जिला चिकित्सालय इस तरह का बेस प्वाइंट बनता जा रहा है| जिससे मरीज को निजी चिकित्सालय में ले जाया जा सके| इस कार्य को रोंकने के लिए तत्काल कार्य करें| जिससे स्वास्थ्य विभाग की छवि खराब हो रही है| यह बहुत दुःख की बात है| इस तरह के मामलों में नजर रख कर कड़ाई से रोंका जायेगा| डीएम नें निर्देश दिये कि स्वास्थ्य कर्मी प्रयास करें की अधिकतर प्रसब संस्थागत ही हों | प्रसुताओं के आधार नम्बर जरुर फीड करें| प्रसुताओं को छुट्टी देनें से पूर्व ही डीवीटी प्रदान करें| इसके साथ ही प्रसुताओं को भोजन मैन्यु के हिसाब से प्रदान करें|
संस्थागत प्रसब कम होनें से डीएम खफा



