सरसों का 538 किलो तेल सीज, दूध व खोया के भरे नमूने

0
569

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम नें खोया, दूध व सरसों के तेल के नमूने लिये| सरसों का तेल 538 किलों सीज किया गया|
सहायक आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, विनोद कुमार,डा. शैलेन्द्र रावत आदि नें अम्बेडकर नगर नरकसा व्यापारी वैभव बंसल पुत्र अशोक कुमार अग्रवाल की दुकान पर सरसों के तेल का नमूना लिया और बचे हुए 78010 रूपये कीमत के 538 किलो सरसों के तेल को सीज किया| खोया मंडी चौक पर अजीत भदौरिया पुत्रनरेंद्र सिंह के यहाँ से खोया का नमूना लिया गया| 15 किलो खोया नष्ट कराया गया| कायमगंज वाई पास रोड बरौन फेरी दूध विक्रेता विनोद पुत्र सुरेश चन्द्र के दूध का नमूना लिया गया | शहर के घुमना बाजार में अनूप गुप्ता पुत्र हजारी लाल की दुकान से गुझिया का नमूना संकलित किया गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]