फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) केंद्र सरकार के अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 को लेकर वकीलों ने प्रदर्शन किया जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा, इसके बाद बिल की प्रतियां जला दीं। इस दौरान उन्होंने काला कानून वापस लो.. अधिवक्ता एकता जिंदाबाद.. जैसे नारे लगाए। 
अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ वकीलों नें कचेहरी में जमकर नारेबाजी की, इसके बाद प्रदर्शन कर वकील जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे| जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन से पुलिस के पसीने छूट गये| वकीलों ने बिल को लेकर नाराजगी जताने के साथ ही कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी को केन्द्रीय कानून मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा और नारेबाजी करते हुए प्रतियां भी जलाई। वकीलों नें अधिवक्ता संशोधन अधिनियम बिल को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। 
अधिवक्ताओं ने कहा कि पूरे देश के अधिवक्ता समाज के साथ अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 एक धोखा है। यह बिल अधिवक्ताओं के अधिकार का हनन करने वाला है। जबरन अधिवक्ताओं पर यह बिल लाकर शोषण का शिकार बनाने का कार्य कर रही है। अधिवक्ता समाज इसे कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा। अधिवक्ताओ नें कहा कि यह बिल लोकतांत्रिक अस्तिस्व को एक झटके में खत्म करनें का प्राविधान इस संसोधन में है| इस भयाभय काले कानून के विरोध में पूरे देश का अधिवक्ता लामबंद हो गया है| यह संसोधन आम जनता की न्याय की आस को भी धूमिल कर देगा| विरोध प्रदर्शन के माध्यम से अधिवक्ताओं नें सचेत किया कि यदि बिल अविलंब वापस नहीं हुआ तो अधिवक्ता समाज विरोध करेगा।
अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ सड़क पर उतरे वकील, प्रदर्शन



