चौक व आरएमआर फीडर के इन मोहल्लों की गुल रहेगी बिजली

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पावर परिवर्तन की आयल लीकेज रोंकने के लिए किये जानें वाले कार्य को देखते हुए चौक व आरएमआर फीडर पर कुछ मोहल्लों की बिजली एक दिन के लिए गुल की जायेगी| अधिशाषी अभियंता नगरीय विद्युत खंड के आदेश पर केवी विद्युत उपकेंद्र ठंडी सड़क के तहत पावर परिवर्तन की ऑयल लीकेज रोंकने के लिए 22 फररवरी को कार्य किया जाना है| लिहाजा चौक फीडर के सुतहटट्टी, घुमना, नेहरु रोड़, खतराना, लोहाई रोड़, चौक,सेठ गली, खड़ियाई, हरभगत,सेनापति,नुनहाई, नाला सिम्तसुमाल, जोगराज व चिंतामणि व आरएमआर फीडर के टाउन हाल, तहसील,कुइयां बूट,बजरिया, जाफर खां, बजरिया निहाल चंद, नक्कारचियान की विद्युत आपूर्ति 22 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी| उसके बाद सामान्य रूप से बहाल हो जायेगी|