दीवार पर प्लास्टर करनें के विवाद में मारपीट,फायरिंग का आरोप

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) दीवार पर प्लास्टर करनें के विवाद में महाभारत हो गया| दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये| मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी| फायरिंग करनें के आरोप भी लगाया गया है| पुलिस मामले में जाँच कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सखुली मदनपुर निवासी जगरूप सिंह ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि वह शुक्रवार सुबह 9 बजे अपने दीवार पर प्लास्टर कर रहे थे| उसी दौरान पड़ोसी शैलेन्द्र सिंह उमेश सिंह पुत्र श्री कृष्ण जाटव नें प्लास्टर करनें से मना किया और गाली-गलौज करनें लगा| मारपीट करनें के दौरान आरोपियों के और परिजन आ गये और उन्होंने जमकर मारपीट की| आरोपियों नें टकोरे से भी हमला किया| वहीं दो आरोपियों पर फायरिंग करनें का आरोप लगाया| जगरूप नें कहा कि गोली खम्भे से टकराकर चाचा योगराज के भौ से रगड़ती हुई चली गयी| मदनपुर चौकी प्रभारी रमेश सिंह नें बताया कि प्लास्टर करनें को लेकर मारपीट की गयी है| गोली नही चलायी गयी| पुलिस मामले की जांच कर रही है|