व्यापारी नेता बॉबी, उनके पुत्र सहित तीन पर मारपीट करनें में एफआईआर

0
635

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) व्यापार मंडल नेता बॉबी मिश्रा व उनके परिजनों के खिलाफ मंदिर में हुई मारपीट के मामले में जबाबी मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महावीरगंज द्वितीय निवासी सुधीर सारस्वत पुत्र शिव स्वरूप नें दर्ज करायी गयी जबाबी एफआईआर में कहा है कि बीते 17 फरवरी को वह रेलवे रोड़ स्थित पांडेश्वर नाथ मन्दिर में दर्शन करने गया था| उसी दौरान एक भिखारी मंदिर के गेट के पास बैठा था,जिसे रोड की दूसरी तरफ बैठनें के लिए कहा| जिस पर वह व्यक्ति बुरा मान गया और लोगों से इसकी शिकायत की| उसी दौरान व्यापारी नेता संजीब मिश्रा बॉबी मन्दिर में आ गये और जिस पर भिखारी नें पुन: शिकायत की| जिसके बाद संजीब मिश्रा कहा-सुनी करनें लगे, जब इसका विरोध किया तो संजीब मारपीट करनें लगे| झगड़ा देखकर सुनके परिजन रोहित दुबे उर्फ मानू व संजीब मिश्रा के लडके आदि आ गये और मारपीट कर गाली-गलौज कर दी गयी| मन्दिर के श्रद्धालुओं के द्वारा उन्हें बचाया गया| आरोपियों नें जान से मारनें की धमकी दी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]