डीएम के अर्दली के घर टप्पेबाजी, पुलिस कर रही जांच

0
508

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के अर्दली के घर पाउडर बिक्री करने के बहाने जेबरात गायब कर दिए गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की । कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम धंसुआ निवासी जगपाल जिलाधिकारी के अर्दली है। मंगलवार को दो युवक उनके घर पहुंचे, जहां उनकी पत्नी सुमन से कहा की उनके पास बर्तन साफ करने वाला पाउडर जिससे वह बर्तन व ज़ेबरात को चमका देंगें। पहले उन्होंने वर्तन साफ किए उसके बाद जेबरात साफ करने को मांगे, तो पहले तोड़िया व उसके बाद ममता ने अपनी पुत्र बधू के चेन व कुंडल दे दिए। आरोपी मौके देखकर फरार हो गए। कोतवाल फतेहगढ़ सत्य प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ठेकेदार की पत्नी से भी हो चुकी टप्पेबाजी। बीते 15 दिसंबर को थाना कादरी गेट के ग्राम नरायनपुर निवासी उमेश चन्द्र राजपूत जो कि आरईएस विभाग में पूर्व में ठेकेदार हैं। उनकी पत्नी गीता देवी घर से बाजार जानें के लिए निकलीं| वह जैसे ही गाँव से निकल कर इटावा-बरेली हाई-वे पर चढ़ी तो उन्हें एक टप्पेबाज मिला| उसने कहा की तुम्हारे घर में परेशानी चल रही है| गीता देवी को बातों के जाल में फंसा लिया| कुछ दूर बाद रिलायंस पम्प के निकट बेबर रोड पर टप्पेबाज का दूसरा साथी भी मिला| दरअसल जिस जगह पर डीएम अर्दली का घर है, उसी से कुछ दूरी पर ही गीता देवी से 15 दिसंबर को टप्पेबाजी की गई थी। लेकिन अभी तक पुलिस कोई खुलासा नहीं कर सकी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]