फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) तेज रफ्तार बाइक टक्कर से साइकिल सबार की दर्दनाक मौत हो गयी| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल शुरू की |
थाना क्षेत्र के ग्राम जमापुर निवासी 75 वर्षीय शंकर लाल साइकिल से ग्राम भुसेरा से दावत खाकर अपने घर लौट रहे थे| उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सबार नें सामने से टक्कर मार दी, जिससे वृद्ध शंकर लाल घायल हो गये| पूर्व प्रधान अनूप अग्निहोत्री नें मौके पर आकर पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलनें पर पुलिस ने घायल शंकर लाल को सीएचसी में भर्ती कराया , जहाँ चिकित्सक अमित शर्मा ने शंकर लाल को मृत घोषित कर दिया| थाना प्रभारी योगेन्द्र सोलंकी नें बताया कि बाइक की टक्कर से साइकिल सबार की मौत हुई है | तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|
बाइक की टक्कर से साइकिल सबार नें दम तोड़ा



