छोले की सब्जी खानें से फूड प्वाइजनिंग, 40 की हालत बिगड़ी

0
615

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) गोद भराई की रस्म के दौरान बनायी गयी छोले की सब्जी खानें से लगभग 40 की हालत बिगड़ गयी| जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम अठरुईया निवासी शिवराम शाक्य की पुत्री रूबी की गोदभराई का कार्यक्रम था| शिवराम नें नवाबगंज के कस्बा तिराहे से एक परचून दुकान से सामान खरीदा था| उसके बाद 27 जनवरी की रात्रि में छोले-पनीर की सब्जी व पुड़ी आदि खाने का सामान बनाया गया| जिसे दोनों पक्षों के परीजनों और रिश्तेदारों नें खाया| देखते ही देखते लोगों की हालत बिगड़ गयी | वर पक्ष के लोग वापस हरियाणा अम्बाला वापस लौट गये| लेकिन शिवराम शाक्य, उनकी पुत्री रूबी,प्रियंका, रजनी पुत्री संतोष, विशाल पुत्र विनोद, श्रीकृष्ण, रेनू पुत्री आशाराम, काजल पुत्री विवेक, रबीना पुत्री संतोष, रामलली पत्नी रामसनेही, किरन पत्नी संजय, ममता पत्नी रामसेवक, गीता देवी विनोद, सर्वेश कुमारी पत्नी शिवराम सहित 40 की हालत बिगड़ गयी| सभी नें पहले निजी चिकित्सक के पास उपचार कराया| लेकिन फायदा ना होनें से गुरुवार को सभी सीएचसी पंहुचे, जहाँ सभी का उपचार किया गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]