पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस दिव्यांग उपकरण घोटाले के मामले में कोर्ट में पेश

0
724

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद दिव्यांग उपकरण घोटाले के मामले में एमपीएमएलए न्यायालय में उपस्थित हुईं| न्यायालय नें सुनवाई के लिए 10 फरवरी की तिथि तय की है|
दरअसल 10 जून 2017 को कायमगंज कोतवाली में आर्थिक अनुसंस्थान निदेशक रामनिवास यादव ने दिव्यांग उपकरण वितरण के लिए जाकिर हुसैन ट्रस्ट के माध्यम से फर्जी शिविर लगाकर सरकारी धन गबन करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें ट्रस्ट की निदेशक लुईस खुर्शीद, फर्रुखाबाद कोतवाली के खतराना निवासी प्रत्यूष शुक्ला, अतहर फारूखी को नामजद किया गया था| पुलिस नें न्यायालय में चार्ज शीट दाखिल कर दी| जिसमे न्यायालय में सुनवाई चल ही है| एडवोकेट अनिल मिश्रा व वरुण त्रिपाठी आदि पूर्व विधायक लुईस के साथ रहे|


[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]