कार्यवाही: जिला जेल अधीक्षक व जेलर का तबादला

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला जेल में बंदी के साथ हुई मारपीट में शासन ने संज्ञान लिया है। जिला जेल के जेलर व अधीक्षक का तबादला कर दिया गया है। दरअसल जिला जेल में बंद कोतवाली मोहम्मदाबाद के हिस्ट्रीशीटर विकास सक्सेना के साथ जेलर द्वारा 50 हजार रुपए की मांग की गई। जिसके चलते जेलर गिरीश कुमार ने उसके साथ मारपीट की। मामले में कोर्ट के आदेश पर जेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में समाचार भी प्रमुखता से प्रकाशित किए गए। लिहाजा शासन ने मामले को गंभीरता से लिया। शासन ने जेलर गिरीश कुमार को हटाकर कारागार मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया। जबकि जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद को संत कबीर नगर जेल का अधीक्षक बनाया गया है|