ड्रेगन डोर-नो मोर: चाइनीज मांझे के विरोध में सड़क पर उतरा सैलाब

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) चाइनीज मांझे के विरोध में सड़क पर लोगों नें उतर कर प्रदर्शन कर बिक्री पर पूर्ण पाबंदी करनें की मांग को लेकर प्रदर्शन किया| इसके साथ ही बिक्री करनें वाले लोगों पर कार्यवाही ना होनें पर धरना प्रदर्शन करनें की मांग की| जेएनआई न्यूज नें बीते दिन भी प्रमुखता से चाइनीज मांझे को लेकर समाचार प्रकाशित किया था|

फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में टाउनहॉल से जन चेतना पदयात्रा निकाली गयी| यात्रा शहर के प्रमुख मार्ग किराना वाजार, चौक, नेहरु रोड, घुमना होते हुए लालगेट पर संपन्न हुई ,मार्ग मे पतंग विक्रेताओं को हिदायत दी गयी कि किसी भी सूरत में चाइनीज मांझा न बेचें नहीं तो उनको
गिरफ्तार किया जाएगा और गैंगस्टर की कार्रवाई की मांग की जाएगी| भईयन मिश्रा ने कहा की पतंग विक्रेताओं के पास चाइनीज मांझे हो तो वह तत्काल उसको आग लगाकर नष्ट कर दें अन्यथा दुकानो या उनके गोदामो पर मिलने पर उन लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करायी जायेगी| चाइनीस मांझा के विरोध में फर्रुखाबाद की जनता पूरी तरीके से समर्थन कर रही है| प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि यह मांझा बंद हो| फर्रुखाबाद काइट क्लब एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवेंद्र वाजपेयी ने कहा की लगातार पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी चाइनीज मांझा बंद नही हो रहा है यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, यदि यह 24 जनवरी तक इसकी बिक्री पर रोक न लगाई गयी तो अनिश्चित कालीन अनशन प्रारंभ किया जायेगा|
सभासद अतुल शंकर दुवे ने कहा कि चाइनीज मांझा किसी भी हालत में फर्रुखाबाद मे नहीं विकने देगे, सभासद कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ नन्हे पंडित ने कहा कि यदि दुकानदार चाइनीज मांझा वेचते हुए पाया जायेगा या जानकारी मिलती है, तो तत्काल हम लोग पंहुचकर उसको पकड़वाकर जुलूस निकालकर बंद करायेगे, सभासद आलोक मिश्रा ने घोषणा की पुलिस चाह ले तो चाइनीज मांझा का एक कोन तक नही बिक सकती | विवेक प्रधान, सुनील वाजपेयी, पंकज दुबे, राजेश मिश्रा राधे राधे, डाक्टर नावेद अंसारी, अफरोज आलम खान, पिंटू दुबे, हेंमत शाक्य, अभिषेक अग्निहोत्री, अनिल द्विवेदी,
पुराने पतंगबाज संदीप रस्तोगी, नीशू दुबे पूर्व सभासद, कोमल पांडेय, मनीश कटियार, प्रतीक दुबे,सौरभ दीक्षित, विशाल दुवे,सोनू भल्ला, शाकिर खा, मोहित दीक्षित, विवेक प्रधान , शरद भल्ला, अतुल वर्मा, बंटी कटियार आदि रहे|