खिली धूप ने दिलाई ठंड से राहत, शाम को बढ़ी सर्दी

0
410

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कई दिनों के बाद धूप खिली तो लोगों नें राहत किस साँस ली| लोग अपनी-घरों की छतों पर धूप लेते नजर आये| रात में गलन बढ़नें का अनुमान भी है|
पिछले कई दिनों से सुबह से ही कोहरा पड़ रहा था। कोहरे के कारण ठंड भी अधिक हो रही थी। अधिक ठंड पड़ने से लोग लगातार परेशान हो रहे थे। बीते दिन बारिश भी हुई शुक्रवार सुबह से ही धूप निकली थी| सुबह से ही तेज धूप निकलना शुरू हो गई थी। सुबह के 9 बजते-बजते शहर से कोहरा बिल्कुल साफ हो गया और सूरज की किरणें न सिर्फ उजाला फैलाने लगीं,बल्कि लोगों को तपिश का भी अहसास कराने लगीं। तेज धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। जिसे जहां मौका मिला वहां उसने धूप का मजा लिया। आवारा मबेशी भी धूप में मस्त नजर आये|


[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]