डांडिया में सालीनता पर दिया जाये ध्यान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) डांडिया कार्यक्रम के दौरान सालीनता की सीमा पार करनें वालों के खिलाफ हिन्दू सेना सक्रिय हो गयी है| फिलहाल जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया|
हिन्दू सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय व जिलाध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के साथ कलेक्ट्रेट पंहुच कर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को सौंपा| जिसमे कहा की डांडिया के दौरान अमर्यादित कपड़े ना पहने जायें | फूहड़ गाने ना बजें, शराब क सेबन कोई करके प्रवेश ना करे आदि मांगे की गयी| शिवम त्रिपाठी, दिवाकर द्विवेदी, आयुष सक्सेना आदि रहे|