लेखपालों से मारपीट करनें व अभिलेख लूटने में 30 नामजद, गिरफ्तारी ना होनें पर लेखपाल संघ का धरना

0
274


फर्रुखाबाद:(नवाबगंज/नगर संवाददाता) बीते दिन उखरा में दो लेखपालों के साथ मारपीट किये जानें के मामले में पुलिस नें 30 नामजद ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया| इसके साथ ही साथ लेखपाल संघ कार्यवाही में पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी ना होनें के विरोध में सदर तहसील में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया|
लेखपाल रूद्रप्रताप सिंह निवासी अजमतपुर मऊदरवाजा ने एक राय होकर षड्यंत्र के तहत भीड़ उकसाते हुए , लाठी डंडो व ईंट पत्थर से जान से मारने की नियत से लेखपाल रूद्र प्रताप व सौरभ पाण्डेय पर हमला करनें में 30 को नामजद आरोपी बनाया है| देखें वीडियो https://youtu.be/ZBDpXWaLDoA?si=9BU5qwzctyLN7hzj
संजेश यादव उर्फ संजू पुत्र रामप्रकाश, रोहित पुत्र राजीव यादव, वीरभान सिंह पुत्र जगेश्वर सिंह, राहुल पुत्र राजीव यादव, हरिभान पुत्र जगेश्वर, हाकिम पुत्र ब्रजपाल, अनु की पत्नी, अभिषेक की पत्नी, सुबोध पुत्र रामऔतार, आशीष यादव पुत्र जगदीश, विक्की उर्फ विपिन पुत्र विनोद यादव, अकुल यादव पुत्र प्रेम सिंह, नन्हे यादव पुत्र रामऔतार, रामरहीश पुत्र मशाल सिंह, अविनाश पुत्र वीरेंद्र सिंह, केशराम पुत्र वेदराम यादव, सोनू पुत्र स्वामी दयाल, पप्पू यादव पुत्र वीर सहाय, अरविन्द यादव पुत्र भारत सिंह,अभिषेक यादव पुत्र राम प्रकाश यादव, सुबोध यादव पुत्र ब्रह्ममा नन्द, कृष्ण कुमार पुत्र बलराम, रणजीत पुत्र अरविन्द, ब्रजपाल पुत्र नवाब सिंह, कुलदीप पुत्र पप्पू, रजनेश पुत्र द्र्गपाल, कृष्ण कुमार के घर की महिलाएं, रामकुमार व प्रेम चद्र के घर की महिलाएं व भोला यादव पुत्र रामअवतार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया|
पुलिस हिरासत में एक दर्जन
पिछले लगभग 24 घंटे में पुलिस नें एक भी आरोपी को गिरफ्तार नही किया है| लगभग एक दर्जन ग्रामीण व महिलाएं पुलिस की हिरासत में हैं| जिसमे अधिकतर आरोपियों के परिजन हैं| थानाध्यक्ष बलराज भाटी नें बताया की अभी किसी की गिरफ्तारी नही हुई है| जल्द गिरफ्तारी की जायेगी| लगभग एक दर्जन पुलिस की हिरासत में हैं |
आरोपियों की गिरफ्तारी ना होनें पर लेखपाल संघ का धरना
पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी ना होनें से खफा लेखपाल संघ के बैनर तले तीनों तहसीलों के लेखपाल जिलाध्यक्ष अजीत द्विवेदी के नेत्रत्व में सदर तहसील पर धरनें पर बैठ गये | समर्थन में राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री प्रमोद दीक्षित भी समर्थन में बैठे|
जिलाध्यक्ष अजीत द्विवेदी ने बताया कि पुलिस नें अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नही किया है| जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होती है धरना प्रदर्शन जारी रहेगा | जिले भर के लेखपाल धरने पर रहेंगे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]