किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

0
336

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बहन के साथ घर से निकली किशोरी नें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| मौके पर पंहुचे परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जाँच की, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
थाना क्षेत्र के ग्राम फखरपुर निवासी उदयपाल की 16 वर्षीय पुत्री काजल अपनी बहन कोमल के साथ अमृतपुर कस्बा जानें की कहकर निकली| कोमल नें बताया कि जब वह बहन काजल के साथ फखरपुर के निकट तो काजल छोटी बहन कोमल को छोड़कर शौच करनें की कहकर आगे चली गयी, कुछ देर तक जब काजल नही लौटी तो कोमल उसको देखने के लिए गयी, लेकिन तब तक कोमल की बहन काजल नें पेड़ से दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी| सूचना मिलनें पर मृतका की माँ मीरादेवी, बहन कोमल, पूनम आदि के साथ पंहुचे और कोहराम मच गया| थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी व फिल्ड यूनिट की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुची| थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]