फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)थाना कादरी गेट क्षेत्र स्थित क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान में रामलीला मंडल सरस्वती भवन की ओर से दशहरा मेले का आयोजन मंगलवार को ही किया जाएगा। तिथि को लेकर मंगलवार और बुधवार के बीच चल रही चर्चाओं पर कमेटी के व्यवस्थापक मटर लाल दुबे ने स्पष्ट किया कि मेला मंगलवार को ही लगेगा।उन्होंने बताया कि आयोजन की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। इसे दूर करते हुए कमेटी ने मंगलवार को ही मेले के आयोजन की पुष्टि की है।उधर, मेले को देखते हुए नगर पालिका ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर पालिका अधिकारी विनोद कुमार ने क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान तक जाने वाले रास्तों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को मंगलवार से पहले रास्तों का निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए, जिससे मेले में आने वाले लोगों को परेशानी न हो।मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। आयोजकों के अनुसार, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान में दशहरा मेला मंगलवार को ही आयोजित होगा।
क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में मंगलवार को ही लगेगा दशहरा मेला
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



